काँशीराम के रथ की
माया सारथी बन गई
आज देखो यूपी में
माया की चल गई
हारे थे तुम जब
कुछ यूँ कहा था तुमने
"तिलक तराजू और तलवार
इनको मारो जूते चार"
पा गये बहुमत जो
सभी का सम्मान किया
लोकतंत्र की जीत में
माया मिसाल बन गई
आज देखो यूपी में
माया की चल गई
हारे अभिनेता जो
बन रहे थे नेता
वो नेता भी हारे
जो सिर्फ़ थे अभिनेता
दलालों की मंडी में
नीलाम साईकिल हो गई
आज देखो यूपी में
माया की चल गई
नफ़रतों की आँधियों में
कुछ कमल क्या खिल गये
मान लिया तुमने की
मौसम बदल गये
राम सबके ह्रदय में
माया भी मिल गई
आज देखो यूपी में
माया की चल गई
Saturday, May 12, 2007
सब राम की माया है...
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

9 comments:
बढ़िया लिखा है, रीतेश जी। बधाई।
बढ़िया है। बधाई!
बहुत अच्छे भैया! क्या तुकबन्दी की है,...
शानू
लक्ष्मी नारायण जी, अनूप जी, शानू जी,
आपकी टिप्पणी के हार्दिक धन्यवाद
ywGOmX Your blog is great. Articles is interesting!
g2Cm40 Wonderful blog.
Please write anything else!
Nice Article.
actually, that's brilliant. Thank you. I'm going to pass that on to a couple of people.
Post a Comment